चित्रकूट, मार्च 18 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कलवारा बुजुर्ग गांव में सोमवार की शाम सिगरेट न पिलाने से इंकार करने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने वाला शातिर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसओजी समेत कई थानों की गठित चार पुलिस टीमें हत्यारे शातिर की तलाश में रात भर संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही। देर रात तक एसपी अरुण कुमार सिंह खुद घटना स्थल पर तहकीकात करने में जुटे रहे। घटना के बाद से गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई है। कलवारा बुजुर्ग निवासी शेष नारायण उर्फ पिंटू मिश्रा ने शिवचरण वाजपेई की दुकान में सोमवार की शाम पहुंचकर उसके बेटे विपिन से सिगरेट पिलाने को कहा था। विपिन के इंकार करने पर उसने उसे और उसके पिता को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद जब शिवचरण ने क्यों गोली मार दोगे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.