आगरा, फरवरी 1 -- प्रताप नगर स्थित गर्भाधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम परिसर में रविवार को चित्रकारों ने गर्भसंस्कार और मातृत्व चेतना का संदेश दिया। सोमवार को चित्रलेखा द विलेज आफ आर्ट सोसाइटी और चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रकल्प गर्भाधान संस्कार होम के तहत गर्भ संस्कार विषय पर पेंटिंग वर्कशॉप और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रो. डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में आगरा और बाहर के डॉ. त्रिलोक शर्मा, डॉ. मंजू बघेल, डॉ. मधु गौतम, डॉ. त्रिगुणातीत जैमिनी, कमलेश्वर शर्मा, नरेश कुमार, सौम्य देव मंडल, राहुल, विपिन उपाध्याय, सुदेश सहित 11 वरिष्ठ और उदीयमान चित्रकारों ने लाइव पेंटिंग बनाकर गर्भ संस्कार और मातृत्व चेतना का अनुपम संदेश दिया। गर्भ संस्कार विषय पर ही आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ललित कला संस्थान, आगरा कॉल...