टिहरी, मई 6 -- प्रवासी उत्तराखंडी संस्था एसएलआरई ने भिलंगना ब्लॉक के मुयालगांव में चित्रकला शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कला चेतना के विकास में मदद करना है। दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ एसएसआरई फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी विकल कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ चित्रकार त्रिभुवन देव, सुमन कुमार सिंह, जय त्रिपाठी, विपिन कुमार, दिलीप शर्मा, बीडीओ भिलंगना विपिन सिंह, बद्री प्रसाद अंथवाल और एसके अंथवाल ने किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 10 विद्यालयों के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मौके पर एचएम भट्ट, तरुणा नौटियाल, उमावत नौटियाल, सुषमा भास्कर, कविता अंथवाल, रमेश भंडारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.