हल्द्वानी, जनवरी 14 -- हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत माघ पर्व मनाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों को छात्राओं को बताया। जल संरक्षण एवं माघ पर्व की महत्ता पर संगोष्ठी, चित्रकला, निबंध, मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. गीता पंत, डॉ. हिमानी, डॉ. प्रभा साह, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. विवेक, यशोधर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...