मेरठ, दिसम्बर 9 -- सरूरपुर। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ द्वारा जिला योजना के तहत भूनी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पर्यावरणीय जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें वायु प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व लिप्पन आर्ट पर कार्यशाला हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जेआरएफ अखिलेश गौतम ने छात्राओं को जागरूक किया। लिप्पन आर्ट की कार्यशाला शिप्रा शर्मा द्वारा संचालित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। चित्रकला में कक्षा 6 की छात्रा खुशी ने प्रथम, द्वितीय पुरस्कार कक्षा 7 की अंशिका, तृतीय पुरस्कार कक्षा 8 के अंश मलिक को दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूनम शर्मा, शिक्षिकाएं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वरिष्ठ लिपिक दिलीप कुमार, अंजलि गौतम आदि रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.