अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, संवाददाता। अलीगढ़ नुमाइश में संस्कार भारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला "राष्ट्रीय विनिर्माण" का दरबार हाल कलावीथिका में रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने सहभागिता कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संयोजक डॉ रुचिन वर्मा व संचालन डॉ सुनीता गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि बांकेलाल भाई साहब अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार भारती ने कहा कि कलाकार आसमान की ओर देखता है, पर कार्य जमीन पर करता है। वह अतीत को भी देख सकता है और भविष्य का सृजन भी कर सकता है। सीए संजय गोयल ने कहा कि जीवन में सपने देखना आवश्यक है, बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.