हापुड़, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड पर एक व्यक्ति का खेत में शव पड़ा मिला। जिसके गले पर निशान बताए जा रहे हैं। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फार्रेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की शिनाख्त ईदगाह कालोनी निवासी मुन्ना के रूप में हुई है। गुरुवार की शाम से वह गायब था। मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने चितौली रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.