गोपालगंज, फरवरी 13 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड की विदेशी टोला पंचायत के चितूटोला गांव स्थित श्री सोनेश्वर महादेव मंदिर से शुक्रवार को गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1001 महिलाएं एवं कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-गाते आगे बढ़ते रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर से निकली यात्रा रिखई टोला, विदेशी टोला और थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक होते हुए करीब चार किलोमीटर की दूरी तय कर इटवा धाम पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके बाद लछवार, चनावे, वृंदावन और दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक होते हुए यात्रा पुनः चितूटोला महादेव मंदिर पहुंची, जहां ...