देवघर, फरवरी 4 -- चितरा, प्रतिनिधि। चितरा इंटर कॉलेज, चितरा में मंगलवार को जैक द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा के पहले दिन वोकेशनल विषय आईटीएस एवं एचईएल की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 101 अभ्यर्थियों का नामांकन था, जिसमें से एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा का संचालन केंद्राधीक्षक शंकर नाथ ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जबकि सहायक केंद्राधीक्षक अविनाश चंद्र झा ने परीक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, परीक्षा की निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी होशाम आलम की तैनाती की गई थी। केंद्र प्रशासन द्वारा की गई पुख्ता व्यवस्था के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। मौके पर कई वीक्षक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.