देवघर, फरवरी 4 -- चितरा, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय राखजोर में कार्यरत सहायक अध्यापक सीताराम मंडल एवं पूर्व सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक कामेश्वर टुडू के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों शिक्षकों को शॉल, उपहार व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बीआरपी मनोज कुमार राय, सहायक शिक्षक सह प्रखंड सचिव महेंद्र किशोर सिंह व सहायक अध्यापक रोहित यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक अपने अथक परिश्रम, धैर्य और समर्पण से बच्चों के भविष्य को गढ़ते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम मंडल एवं कामेश्वर टुडू ने अपने संपूर्ण सेवाकाल को छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समर्पित किया है। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.