देवघर, जनवरी 9 -- चितरा,प्रतिनिधि। लगातार दो माह से जिला प्रशासन को अपेक्षित राजस्व नहीं मिलने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त देवघर के निर्देश पर गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने चितरा कोलियरी का व्यापक निरीक्षण किया। जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास के नेतृत्व में खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी कोलियरी पहुंचे और कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी के साथ खनन क्षेत्र व कोयला स्टॉक का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने गिरजा, 7 नंबर कोल डंप, खून खदान, तुलसीडाबर खदान एवं दमगढ़ा खदान का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही उपलब्ध कोयला स्टॉक की स्थिति का भी सूक्ष्म अवलोकन किया गया, ताकि उत्पादन, भंडारण और बिक्री की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इस दौरान कोलियरी अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने प्रबंधन...