देवघर, फरवरी 7 -- चितरा, प्रतिनिधि। गुरुवार शाम तेज गति ट्रैक्टर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक सुनील हेंब्रम की धनबाद रेफर के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से मृतक युवक के गांव तुलसीडाबर में मातमी सन्नाटा रहा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि गुरुवार शाम खागा थाना के चितरा मोड़ में तेज गति अज्ञात ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार तुलसीडाबर निवासी ईसीएल कर्मी यीशु टुडू व साथी 18 वर्षीय युवक सुनील हेंब्रम घायल हो गया। सुनील के सिर में गंभीर चोट के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। स्थानीय डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया था। उस दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.