देवघर, जनवरी 31 -- चितरा, प्रतिनिधि। लगभग तीन माह से ठप पड़ी जामताड़ा रेलवे साइडिंग के लिए कोयला ट्रांसपोर्टिंग आखिरकार बुधवार से पुनः शुरू हो गई, जिससे डंपर ऑनर और चालकों ने राहत की सांस ली है। लंबे अंतराल के कारण जहां डंपर मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था, वहीं चालकों के समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। कोयला ढुलाई बंद रहने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई थी। ट्रांसपोर्टिंग शुरू होते ही क्षेत्र में फिर से चहल-पहल लौट आई है। डंपर चालकों ने बताया कि कई महीनों से वाहन खड़े थे, किस्त, बीमा और घर-परिवार के खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। अब काम शुरू होने से उम्मीद जगी है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य होंगे। दूसरी ओर कोलियरी के कोल डंप में लाखों टन कोयला स्टॉक होने एवं कोयला रेलवे साइडिंग तक संप्रेषण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.