देवघर, मार्च 22 -- चितरा प्रतिनिधि मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पिछले दो दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इसी कड़ी में चितरा कोलियरी क्षेत्र में दूसरे दिन भी सुबह से रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं दूसरी ओर कोलियरी में कोयला उत्पादन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। बारिश के कारण आमलोगों को कहीं जल जमाव स्थिति से दो चार होना पड़ा तो कहीं कीचड़मय सड़कों से भी परेशानी हुई। इसके अलावा किसानों के लिए भी बेमौसम बारिश आफत साबित हो रही है। किसानों के अनुसार गेहूं व सरसों के फसलों को इस बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। साथ ही ग्रीष्म ऋतु वाले कई तरह के सब्जियां भी खेतों में जल जमाव के कारण बर्बाद होना बताया गया है। कुल मिलाकर यह बेमौसम बारिश आफत साबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.