नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शेरनी महागौरी के चार शावकों में से एक शावक की सोमवार शाम मृत्यु हो गई है। लंबे समय बाद शावकों के जन्म लेने से खुशी का माहौल था, लेकिन एक की मृत्यु के बाद चिड़ियाघर प्रबंधन से लेकर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) में हडकंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक और शावक की स्थित नाजुक बनी हुई है। ऐसे में शावकों की देखरेख पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। चिड़ियाघर में अभी सात शेर हैं। इसमें तीन शावकों के साथ दो शेरनी और दो शेर हैं। शनिवार देर रात चिड़ियाघर में शेरनी के चार शावकों ने जन्म लिया था। हालांकि, अभी शावक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक चिड़ियाघर में जिस क्रॉल में शेरनी अपने शावकों के साथ है, वहां किसी तरह जाली नहीं लगाई गई है।ऐ...