नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पेड़ों की अवैध कटाई थम नहीं रही है। अब 150 से अधिक पेड़ों की कथित कटाई का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह कि जिम्मेदार इसकी जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं। चिड़ियाघर के निदेशक पर आरोप है कि उन्होंने कई सूखे और हरे पेड़ों को कटवा दिया है। यह एकमात्र चिड़ियाघर है, जिसका प्रबंधन सीधे तौर पर केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। पेड़ कटने से पर्यावरण प्रेमियों में रोष है। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा उन्हें पेड़ों की कटाई की शिकायत मिली है। विभाग इसकी जांच कर रहा है। अगर कोई अवैध गतिविधि पाई गई, तो नोटिस जारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच के दावों के कई दिन बाद भी अब तक वन विभाग कोई ठोस जवाब नहीं दे रहा है। उद्यान में इससे पहले भी चंदन के पेड़ की कटाई का मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.