धनबाद, फरवरी 16 -- बरोरा। चिटाही धाम के रामराज मंदिर समेत बरोरा क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से शुरू हुई पूजा, देर शाम तक जारी रही। रामराज मंदिर के साथ मुराईडीह कॉलोनी, बरोरा बस्ती, बेहराकुदर, माथाबांध, हरिणा आदि जगहों में स्थित शिव मंदिर से शाम को शिवजी की भव्य बरात निकाली गई। रात्रि में मंदिर में शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ। बैंड बाजा के साथ निकली भव्य बारात में भूत-पिशाच के साथ विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की झांकी शामिल थी। रामराज मंदिर से निकली बारात में छउ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक शत्रुघ्न महतो ने बरात को विदा किया। माथाबांध शिव मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों ने तलवार भेंटकर और महिलाओं ने पगड़ी पहनाकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को सम्मानित किया। धनबाद सांसद ढुलू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी व पुत्र प्रशांत राज के साथ...