धनबाद, फरवरी 10 -- संगीतमय अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ चिटाही धाम स्थित श्रीश्री रामराज मंदिर में मंगलवार से दो दिवसीय सातवां वार्षिक महोत्सव शुरू हुआ। इससे पूर्व मंदिर में गणेश पूजन, वेदी पूजन, नवग्रह पूजन सहित पंचदेव पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर के नए आचार्य विपिन तिवारी के नेतृत्व में आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी डोली देवी के साथ शामिल हुए। वहीं धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, सांसद के बड़े भाई भरत महतो सपत्नीक, पुत्र प्रशांत कुमार, भतीजा खुशवंत कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संगीतमय रामचरित मानस पाठ में झरिया के सोहन पांडे के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भजन मंडली भाग ले रही है। वार्षिक महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.