धनबाद, फरवरी 11 -- बरोरा, प्रतिनिधि। वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के सातवें दिन सोमवार को भी चिटाहीधाम के रामराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हालांकि रविवार की अपेक्षा आज मंदिर परिसर में भीड़ थोड़ी कम दिखी। लेकिन आज भी हजारों लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा और रामराज मंदिर में दर्शन व पूजन की। दोपहर एक बजे महाभण्डारा शुरु हुआ। जिसमें लगभग 50 हजार महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में आज पूरी, सब्जी, बुंदिया और दही था। महाभण्डारा में प्रसाद ग्रहण के लिए महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग पंडाल बनाये गए हैं। प्रतिदिन की भांति आज भी यज्ञ मंडप में भगवान गणेश का पूजन हुआ। इसके बाद वेदी पूजन, मंडप पूजन, मूर्ति पूजन, हवन एवं अंत में महाआरती हुआ। यज्ञ मंडप में मुख्य यजमान के तौर पर सांसद ढुलू महतो व पत्नी सावित्री देवी, विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.