देवरिया, जनवरी 13 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के विभिन्न गांवों के गरीबों के खून-पसीने की कमाई को लूट कर भागने वाले चिटफंड कंपनी के दो संचालकों को गौरीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया। उधर फरार अन्य एक आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरीबाजार थाना क्षेत्र लबकनी निवासी रामसमुझ यादव ने 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि गौरीबाजार-हाटा रेड पर आप्स्था लाइफ रियलिटीज लिमिटेड नाम की एक फाइनेंस कपनी ने मेरे साथ ही लगभग ढाई सौ लोगों का करोड़ों रुपये डकार लिया है। संचालक धनराशि लेकर फरार हो गए हैं। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और संचालक अनीता देवी पत्नी इन्द्रासन यादव तथा इन्द्रासन या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.