लोहरदगा, अप्रैल 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुटमू रेलवे अंडरपास से करम टोली- चिगलाटोली-जेल खाना होते हुए ब्राह्मणडीहा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस रास्ते पर बाइक और साइकिल चलना भी लोगों को भारी पड़ रहा है। छोटी गाड़ियों में चलना जंग जीतने जैसा होता है। इस सड़क का निर्माण 15 साल पहले किया गया था। उसके बाद कोई मरम्मत भी नहीं की गई है। क्षेत्रीय नागरिकों में सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। खासकर करम मोड और चिगलाटोली में तो रास्ते में दो फीट से अधिक गहरा हो गया है और हमेशा पानी जमा रहता है। यहां पर गुजरना स्कूली बच्चों के लिए भी मुश्किल कार्य होता है। इन दोनों इस रास्ते में ट्रक और हाईवे भी चलने लगे हैं। इसी वजह से सड़क की स्थिति के धीरे-धीरे और भी बदतर होते जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे जर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.