रामगढ़, फरवरी 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बेदिया विकास परिषद का एक दिवसीय सम्मेलन शनिवार को भदानीनगर के चिकोर स्थित महुडर सरना स्थल में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर बेदिया, महासचिव रामफल बेदिया, कोषाध्यक्ष गोविंद बेदिया और केंद्रीय उपाध्यक्ष हरिलाल बेदिया ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता सेनानी शहीद जीतराम बेदिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा, शादी-विवाह, जन्म-मृत्यु आदि पर बेवजह खर्च नहीं करने और नशा त्यागने पर बल दिया। कहा गया कि बेदिया समाज अपनी परंपरा को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए समाज को जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया। सम्मेलन में पूर्व जिला पार्षद अन्नु देवी, मुखिया कोमिला देवी, खुशवनी देवी, सदस्य बिंदेश बेदिया, द्वारिका बेदिया, रोहित आदि शामिल हुए। इसे सफल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.