एटा, फरवरी 20 -- चिकोरी पर मंडी शुल्क मुक्त करने की मांग को लेकर व्यापारी मुख्यमंत्री से मिले। वहीं जिले की समस्याओं के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री ने कारोबारी की समस्याओं को सुन निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। चिकोरी कारोबारी राकेश वाष्ण्र्णेय और प्रसून वाष्र्णेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा था। ऐसे में गुरूवार की शाम को मुलाकात का समय निर्धारित हुआ। चिकोरी कारोबारी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद में चिकोरी को शामिल किया गया है। इसे फसल से मंडी शुल्क ना लिया। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। किसान और कारोबारी इसको लेकर परेशान रहते है। दोनों व्यापारियों ने ईएसआई हॉस्पीटल बनाए जाने की मांग की। यहां पर काफी कर्मचारी एटा में काम करते है। इलाज की सुविधा इन कर्मचारियों को नहीं मिल पाती। जब कोई परेशानी होती है त...