अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले में महिला अस्पताल व प्रथम संदर्भन ईकाईयों की कमियों को दूर करके आने वाले समय में चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। यहां पर मौजूद कमियों की जानकारी हासिल करने के लिए शासन ने नियोजन विभाग के राजेन्द्र कुमार को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आधार पर उन्होंने अस्पतालों का निरीक्षण किया। बुधवार को महिला अस्पताल, व एफआरयू में मिल्कीपुर, रुदौली का निरीक्षण हुआ। गुरुवार को सोहावल व बीकापुर का निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को पूराबाजार का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान एफआरयू की क्रियाशीलता, उपकरण के सत्यापन के साथ मानव संसाधन को देखा गया। शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक साथ अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच की चेकलिस्ट इसके लिए नियुक्त अधिकारी को सौंपी गई है। सीएमओ डा. सुशील कुम...