गोरखपुर, फरवरी 6 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल, सिकरीगंज में आयुष्मान भारत योजना के तहत कराए गए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कई मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. राजेश झा ने तत्काल जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया है। जांच के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उरूवा डॉ. जेपी तिवारी ने मरीजों के आपरेशन के दौरान उपयोग में लाए गए उपकरणों को जब्त कर जांच टीम को सौंपा दिया है। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को फिलहाल सील नहीं किया गया है, लेकिन जांच प्रक्रिया पूरी होने तक वहां सभी प्रकार की शल्य चिकित्सा पर पूर्ण रूप से रोक लगा द...