गया, जून 15 -- शहर के पुरानी गोदाम स्थित श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से लगाए गए शिविर में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने नि:शुल्क सेवा दी। 29 मरीजों ने नि:शुल्क जांच करते हुए उचित परामर्श किए। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दवाइयो का सेवन कम करने के साथ ही एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दें। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। शिविर की शुरुआत में अध्यक्ष रितेश अग्रवाल व सदस्य चयन खेतान ने डॉ. कुमार ने स्वागत किया। शिविर में मंच के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, सचिव विकाश शर्मा, सदस्य चयन खेतान, मुकेश केडिया त्व अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.