हल्द्वानी, जनवरी 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (बीसीएमई) कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) की तरफ से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लेक्चर थियेटर में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों से 28 चिकित्सक एवं शिक्षक शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य एमबीबीएस पाठ्यक्रम में अध्यापन को अधिक प्रभावी, छात्र-केंद्रित और आधुनिक बनाना था। प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण विधियों, प्रभावी टीचिंग-लर्निंग स्ट्रेटेजीज़, पाठ्यक्रम नियोजन और मूल्यांकन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा नामित मेडिकल एजुकेशन यूनिट की रिसोर्स फैकल्टी ने प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.