पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध 200 बेड चिकित्सालय में बुधवार को नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन व अन्य कर्मियो को प्रशिक्षण दिया गया। लेक्चर थियेटर में हुए कार्यक्रम में संक्रमण नियंत्रण, सुरक्षित इंजेक्शन पद्धति, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और मानक उपचार प्रोटोकॉल पर जानकारी दी गई। सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, आईसीयू व पीडियाट्रिक्स विभाग के विशेषज्ञों ने व्याख्यान व व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रशिक्षण प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बन सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...