देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थिति लोनिवि मुख्यालय में सेवा का अधिकार के तहत अधिसूचित 23 सेवाओं के त्वरित समाधान का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सेवा का अधिकार आयोग के सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ शिव कुमार बरनवाल एवं सलाहकार एस एम कंडवाल ने बताया कि सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत लोनिवि तथा वित्त विभाग के अधीन पेंशन लाभों के सम्बन्ध में विभिन्न सेवाऐं अधिसूचित हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं को समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के लिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं और उनकी जबावदेही भी तय की गई है। इसी तरह चिकित्सा प्रतिपूर्ति भी सेवा के अधिकार के तहत अधिसूचित की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों के अवकाश के संदर्भ में भी प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.