वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू और आईएमएस नई चिकित्सा पद्धतियों और मशीनों के निर्माण के लिए एक मंच पर आएंगे। तकनीकी और चिकित्सा विज्ञान की जानकारियों को साझा कर यह सामान्य और असाध्य रोगों के उपचार के लिए नई तकनीकें और मशीनें विकसित करेंगे। मंगलवार को इस संबंध में दोनों संस्थानों के निदेशकों सहित वरिष्ठ आचार्यों की बैठक हुई। आईएमएस और आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के बीच यूं तो पहले से साझेदारी होती रही है। मगर दोनों संस्थानों के बीच साझा कार्यक्रम शुरू होने से नवाचारी शोध शुरू होने की उम्मीद है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अगुवाई में मंगलवार की बैठक में दोनों संस्थानों ने साझेदारी की दिशा तय की। तय हुआ कि स्ट्रोक, हृदय रोग, लकवा सहित असाध्य...