दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। दवा वही अच्छी, जो आपका फ़ायदा अधिक और नुकसान कम करें। जैव सूचना विज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में काफी उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में मानव जीनोम की पूरी प्रणाली ने कई बीमारियों के लिए आनुवंशिक योगदान को उजागर करने में मदद की है। लनामिवि के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. इंद्रकांत कुमार सिंह ने ये बातें कही। 'जैव सूचना विज्ञान का उदय : औषधि खोज में डिजिटल क्रांति विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि जैव सूचना विज्ञान विशेषकर कैंसर की दवा के विकास के लिए बहुउपयोगी है। दवाओं की खोज में जैव सूचना विज्ञान बड़े पैमाने पर जैविक डेटा के कुशल विश्लेषण और व्याख्या को सक्षम बनाता है। फार्माकोलॉजी में जीनोमिक, ट्रांसक्रिप्टोमिक और प्रोटिओमिक डेटा का उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.