अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी पात्रों एवं परिवार को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि आशा, एएनएम के दायित्वों का नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जो सही तरीके से कार्य नहीं कर रही है उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बीएचएसएनसी मद में व्यय की स्थिति खराब होने पर कड़ी चेतावनी दी। एमओआईसी को सात दिवस के अंदर में स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.