सीतामढ़ी, जनवरी 15 -- सुप्पी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुप्पी के सभाकक्ष में मंगलवार को चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने किया। बैठक में पीएचसी की ओर से चलाए जा रहे बच्चों का आर आई टीकाकरण मलेरिया उन्मूलन अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, कुष्ठ रोग खोज अभियान, प्रसर्व कार्य, ओटीपी कार्य, परिवार नियोजन, पुरुष नसबंदी, प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना, नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के सर्वेक्षण कार्य समेत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विन्दुवार समीक्षा की गयी। मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ विमल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, ए एन एम, आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.