फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- शिकोहाबाद में एटा रोड स्थित माया क्लीनिक पर गर्भवती महिला की रक्त बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। तब परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। अब बुधवार की शाम जब शव पोस्टमार्टम के बाद शिकोहाबाद पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हंगामा करते हुए मांग की कि अस्पताल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कर हॉस्पिटल को सीज किया जाए। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। तबस्सुम पत्नी शाहरुख निवासी बैंडबाजे वाली गली कटरा मीरा की मंगलवार को माया क्लीनिक एटा रोड पर गर्भवती होने पर चेकअप कराने के लिए गई थी। जांच में रक्त की कमी को देखते हुए डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ल...