बहराइच, दिसम्बर 18 -- बहराइच, संवाददाता। डिगिहा स्थित श्याम डायग्नोस्टिक सेंटर के चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने एक मरीज व उसके साथ आए तीमारदारों पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। वारदात 15 जुलाई को हुई थी। घायल चिकित्सक का इलाज चल रहा था। मोतीपुर थाने के मिहीपुरवा निवासी डा. श्याम मदेशिया का दरगाह थाने के डिगिहा तिराहा पर श्याम डायग्नोस्टिक नामक संस्थान है। वह खुद इसे चलाता व जांच करता है। आरोप है कि 15 जुलाई को दोपहर एक से दो बजे के बीच रूपईडीहा थाने के कस्बे निवासी मीनाक्षी सोनी एक चिकित्सक का पर्चा लेकर तीमारदारों के साथ अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। अल्ट्रासाउंड के बाद जांच रिपोर्ट लेकर चली गई। उसी दिन शाम को आई और पीएएनसी की जांच करने को कहा। रात में आठ बजे जांच पूरी हुई। तब अल्ट्रासाउंड परीक्षण को बुलाया गया। कोई मेजर कम्प्ल...