सासाराम, जुलाई 22 -- कोचस, एक संवाददाता। सीएचसी में मंगलवार को चिकित्सक के नहीं रहने से ओपीडी सेवा एक घंटे तक बाधित रही। जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लाइन में खड़े मरीज इलाज के लिए घंटों इंतजार करते रहे। लेकिन ओपीडी चालू नहीं हो सकी। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मतीउर रहमान ने बताया कि ओपीडी में तैनात चिकित्सक उपस्थित हुए थे। लेकिन थोड़ी देर बाद बिना जानकारी दिए चले गए थे। जिससे ओपीडी सेवा बाधित हो गई। स्थिति को देखते हुए तत्काल फोन कर डॉ. सुरेंद्र कुमार को बुलाया गया। इसके बाद ओपीडी सेवा बहाल हो सकी व मरीजों का उपचार शुरू हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...