सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर एक तीमारदार ने गर्भवती पत्नी का गलत इलाज करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कहा कि डॉक्टर के गलत इलाज से उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया। पीड़ित ने कहा कि ह्वाइट डिस्चार्ज का इलाज कराने के दौरान दी गई दवा से बच्चा नुकसान हो गया है। मामले की जानकारी होते ही सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता (32) चार माह की गर्भवती थी। पत्नी को शनिवार की रात ह्रवाइट डिस्चार्ज हो रहा था। इस समस्या के इलाज के लिए वह पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सक ने दवा खाने के लिए दिया। पीड़िता दवा खाने के बाद वापस घर आ गई। रात को भोजने करने के बाद सरिता सोने चली गई। कुछ ही समय बाद र...