अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर,संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के किशुनपुर कबिरहा निवासी चिकित्सा अधीक्षक की पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सोमवार देर रात चिकित्सक का शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह तमसा नदी के लेढिया घाट पर गमगीन माहौल में चिकित्सक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। किशुनपुर कबिरहा निवासी डॉ रमेश यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीसराय में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। सोमवार को चिकित्सक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी आवास के बाथरूम में पड़ा मिला था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह डॉ रमेश नहाने के लिए गये थे। जब काफी देर बाद भी वे अस्पताल नहीं पहुंचे तो स्टाफ उनके आवास पहुंचा। वहां देखा तो दरवाजा अंदर से बन्द था। अनहोनी की आशंका में बाथरूम का दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.