चतरा, अक्टूबर 14 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन सह कुष्ठ खोजी रोग को लेकर चिकित्सकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन सीएस जगदीश प्रसाद ने किया। प्रशिक्षण में उपस्थित डॉक्टरों को कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके तहत कुष्ठ रोग की पहचान करने के विभिन्न प्रकार के तौर तरीके और रोग का इलाज करने के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण राज्य कुष्ठ परामर्शी रांची से आए डॉक्टर सुभागी के द्वारा दिया गया। यह प्रशिक्षण 14 अक्टूबर तक चलेगा। कई चिकित्सक आशीष पाठक ने भी कुष्ठ रोग उन्मूलन और रोग से बचाव के बारे में चिकित्सकों को बताया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के 28 डॉक्टर ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.