बागेश्वर, मार्च 20 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल के चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। वह अब अपनी सभी रिपोर्ट आनलाइन दे सकेंगे। चिकित्सा अधिकारियों को मेडिको लीगल परीक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग प्रणाली प्रशिक्षण डा. नसीम तथा मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद वह सभी तरह के मेडिकल आदि आनलाइन बना सकेंगे। जिसके लिए चिकित्सक का आईडी तथा पासवर्ड भी बनेगा। वह अपनी आईडी में रिपोर्ट डालेंगे। यहां पर सीएमएस डा. एसपी त्रिपाठी, डा. एएम शर्मा, डा. राजीव उपाध्याय, डा. प्रीति यादव, डा. डीपी शुक्ला, डा. गुंजन, डा. साक्षी, डा. उपासना, डा. सावित्री आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.