पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- पूर्णिया। बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया की ओर से आईएमए हॉल में एक 'डॉक्टर्स मीट' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के 65 से अधिक प्रतिष्ठित चिकित्सकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा जगत से जुड़े पेशेवरों के लिए वेल्थ मैनेजमेंट और विशेष रूप से तैयार किए गए बैंकिंग उत्पादों (लायबिलिटी एवं एसेट) की जानकारी साझा करना था। इस अवसर पर आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, जीएमसीएच पूर्णिया के प्राचार्य प्रो. डॉ. एच.एस. मिश्रा, डीन डॉ. ए.के. झा और मुख्य प्रबंधक आलोक प्रभात मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रबंधक नवनीत कुमार के स्वागत भाषण से हुई। अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक ऑफ बड़ौदा की राष्ट्रव्यापी भूमिका को रेखांकित करत...