पटना, फरवरी 6 -- सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने को लेकर गठित कमेटी की शुक्रवार को पहली बैठक हुई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ. रेखा झा की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित है। डॉ. रेखा झा ने बैठक की अध्यक्षता की और सबकी राय जानी। विभाग में हुई इस बैठक में भी कमेटी के सभी सदस्य शामिल थे। आगे कमेटी की और भी बैठकें होंगी, जिसके बाद एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। छह सदस्यीय गठित कमेटी में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के दो प्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं। मालूम हो कि विभाग ने 28 जनवरी को जारी आदेश में कहा था कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को अलग से प्रोत्साहन की व्यवस्था करने तथा सरकारी चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति बनाने के लिए कमेटी गठित की गई है।

हिंदी...