हमीरपुर, फरवरी 9 -- सरीला, संवाददाता। बेतवा नदी पर स्थित चिकासी-मोहाना पुल के मरम्मत कार्य के चलते 5 फरवरी से बंद होने के बाद प्रतिदिन हजारों लोग पैदल पुल पार कर रहे हैं। जिसमें महिलाएं, बुजुर्गों, छात्रों के साथ मजदूर की आवाजाही से पूरे दिन भीड़ नजर आती है। राठ-उरई मार्ग का चिकासी-मोहाना के बीच पड़ने वाले बेतवा नदी पुल को मरम्मत के चलते 5 फरवरी से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार उरई, डकोर और राठ की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग काफी लंबा और खर्चीला है। ऐसे में अधिकांश लोग अपने दोपहिया वाहन पुल के एक ओर खड़े कर पैदल ही सफर कर रहे हैं। शादी-विवाह, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यही रास्ता फिलहाल सबसे आसान विकल्प बन गया है। मोहाना गांव की रेखा देवी ने कहा कि बच्चों को स्कूल और परिजनों को इलाज के लिए ले जाने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.