उरई, फरवरी 5 -- कुसमिलिया। बेतवा नदी पर बना 45 साल पुराना चिकासी-मुहाना पुल मरम्मत कार्य के लिए 5 फरवरी की आधी रात से 16 मार्च तक बंद के लिए ऐलान हो गया है। जिससे यह पुल लगभग 40 दिनों तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस कारण हमीरपुर जिले के चिकासी क्षेत्र के करीब 50 गांवों का उरई (जालौन) मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। इसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने मुहाना गांव में सड़क पर नदी से वैकल्पिक मार्ग को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर बृजेश, सुशील, मायादीन, वीर सिंह, हीरा सिंह, शंकर, राजकुमार, संतोष गुप्ता, शशिकांत,धर्मेंद्र,प्रिंस, मयंक, नीरज,संदीप आदि सैकड़ों ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव से करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे चिकासी गांव में पढ़ने जाते हैं और चिकासी , हरदुआ से एक दर्जन बच्चे रोज मुहाना गांव आते हैं। पुल बंद होने से उनकी शिक्षा पर बुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.