घाटशिला, नवम्बर 28 -- गालूडीह, संवाददाता। उल्दा पंचायत के सुसनीगड़ीया में चिकन पॉक्स फैलने का मामला प्रकाश में आया है। इससे गांव में एक ही परिवार के चार लोगों सहित आंगनबाड़ी सेविका भी चपेट में आ गए हैं। चिकन पॉक्स से एक-एक करके उसकी चपेट में अन्य ग्रामीण भी आ रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल कायम हो गया है। आंगनबाड़ी सेविका जयंती मुंडा को भी चिकन पॉक्स होने के बाद गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र में 30 की जगह तीन बच्चे पहुंचे थे। हालांकि, इसे लेकर ग्रामीण चिकित्सक से भी सलाह ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे छोटी मां और बड़ी मां के नाम से पूजा जाता है। गांव के लोग इसके होने के बाद बहुत एतिहात बरत रहे हैं। गांव में सादा भोजन लोग कर रहे हैं, हर घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख रहे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.