मोतिहारी, मई 13 -- मोतिहारी, निसं। पिछले पांच वर्षों में लूट, डकैती, क्नट्रैक्ट किलिंग, आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल बदमाशों की सूची बनाई जा रही है। गंभीर कांड में जेल से जमानत पर छुटे अपराधियों की सूची बनाई जा रही है। उक्त जानकारी एएसपी सह सदर-1 डीएसपी शिवम धाकड़ ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे गंभीर कांड के करीब एक हजार बदमाशों को चिंहित किया गया है। सभी चिंहित बदमाशों का गुंडा परेड कराते हुए सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही बदमाशों से 3 से 5 लाख का बंधपत्र भरवाया जा रहा है। वहीं जिला आसूचना इकाई उक्त बदमाशों का एल्बम बना रही है। एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जो अपराधी थाना पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उनपर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। साथ ही जमानत रद्दीकरण का प्रस्ताव न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.