अमरोहा, फरवरी 7 -- गन्ने की फसल में रेड रोट (लाल सड़न) रोग के चलते इस बार उत्पादन में भारी गिरावट आई है। उत्पादक बुरी तरह प्रभावित है। सीधा असर चीनी मिलों पर पड़ रहा है। नवंबर से अप्रैल तक चलने वाला पेराई सत्र इस बीच मार्च के मध्य में ही दम तोड़ सकता है। गौरतलब है कि जिले में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। किसान जिले की तीन समेत आसपास जिलों की अन्य जिलों की सात चीनी मिलों को भी गन्ने की आपूर्ति करते हैं। वहीं इस बार टॉप शूट बोरर व रेड राट (लाल सड़न) बीमारी के चलते गन्ना उत्पादन में भारी गिरावट आई है। शुगर मिलें अभी तक 296.50 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं लेकिन जल्द ही गन्ने की कमी का खतरा बनता दिख रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि कम आपूर्ति के चलते पेराई सत्...