बिजनौर, अगस्त 18 -- बिजनौर। गंगा बैराज बिजनौर पर सोमवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बैराज का ऊपरी जलस्तर 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि निचला जलस्तर 219. 30 मीटर मापा गया है। गंगा में 1, 46, 216 क्यूसेक पानी चल रहा है। गंगा बैराज बिजनौर पर सोमवार को बैराज का अपस्ट्रीम 221.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो अधिकतम स्तर 221.500 मीटर के बराबर है। वहीं डाउन स्ट्रीम 220.30 मीटर दिखाया गया है, जबकि वास्तविक जलस्तर 219.30 मीटर मापा गया। यह स्थिति बैराज क्षेत्र के लिए खतरे का संकेत मानी जा रही है। बैराज से सोमवार को सुबह आठ बजे तक 1, 46, 216 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। वहीं हरिद्वार स्थित भीमगोडा बैराज से भी सुबह छह बजे तक 1, 48,108 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे बिजनौर बैराज पर दबाव और बढ़ गया है। मध्य गंगा बैराज के एक्सईन बृजेश मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.