मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सोमनाथ सत्योम, मुजफ्फरपुर। आंखों में होने वाली छोटे-छोटे बीमारियों में तत्काल राहत के लिए स्टेरॉयड वाले आई ड्राप का जरूरत से अधिक इस्तेमाल हो रहा है। खासकर दूरदराज इलाकों में ग्रामीण चिकित्सक बेधड़क मरीजों को यह दे देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेरॉयड वाले आई ड्राप का अधिक इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी तक छिन रही है। सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएस झा का कहना है कि स्टेरॉयड आई ड्राप से तत्काल राहत तो मिल जाती है, लेकिन, आंख की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। धीरे-धीरे रोशनी कम होती जा रही है। कई बार आंखों पर एक परत बन जाती है, जिसके बाद मोतियाबिंद हो जाता है। विशेषज्ञ का कहना है कि नियमित डॉक्टर स्टेरॉयड वाले आई ड्रॉप का इस्तेमाल एक प्रतिशित से भी कम करते हैं। बिना सलाह नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.