नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- लंबे समय से चर्चा में रहा वक्फ संशोधन बिल बुधवार को लोकसभा में पेश होने जा रहा है। सरकार इसके पारित होने को लेकर आश्वस्त है। जेडीयू और टीडीपी जैसे सहयोगियों ने बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी दलों, खासकर वैसे दल जो खुद को सेक्युलर यानी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल कहते हैं, से और उनके सांसदों से अपील की है कि वे वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करें और उसे लोकसभा से पास होने नहीं दें। AIMPLB ने सेक्युलर दलों के सांसदों से किसी भी हाल में इस बिल के पक्ष में मतदान नहीं करने का आग्रह किया है। बोर्ड की तरफ से इस बारे में एक बयान जारी कर सांसदों से ऐसी गुहार लगाई गई है। पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान में कहा है, "ऑल इंडिया मुस्लिम पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.